बहुत ही कम समय की नोटिस में सीएसडीएस-सराय की ओर से 10 जनवरी, रविवार को ब्लॉगर्स मीट का आयोजन किया गया है। फोन से इस ख़बर की सूचना देते हुए रविकांत ने बताया कि दरअसल हमलोगों के यहां और भी कई कार्यक्रम चल रहे हैं, ऐसे में अचानक हमें ख्याल आया कि क्यों न इसी रौ में एक मिनी ब्लॉगर्स मीट करायी जाए। मीट के मक़सद को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इसी बहाने ब्लॉगर्स और साहित्यकार, लेखक, विमर्शकार आमने-सामने हो लें। अपनी-अपनी समझ पर बेबाक होकर राय जाहिर कर सकें। ब्लॉगर्स मीट की ख़ास बात होगी कि इसमें ब्लॉगर्स के अलावा उन लोगों की भी उपस्थिति होगी, जिनका ब्लॉग से सीधा-सीधा नाता नहीं है। जो भी राय बनी है, वो ब्लॉग के बारे में दूसरे माध्यमों मसलन अख़बार और पत्रिकाओं को पढ़ते हुए बनी है। इस ख़बर के साथ रविकांत ने ये भी बताया कि अब तक जिन लोगों से इस संबंध में बात की गयी है, उनमें से चर्चित कवि-कथाकार उदय प्रकाश, साहित्यकार अनिल जनविजय और कविता कोश के संस्थापक सदस्य ललित कुमार का आना तय है। उम्मीद है कि इतने कम समय में भी इस पोस्ट के जरिये जिन ब्लॉगर, पत्रकार और पाठकों तक ये ख़बर पहुंचेगी, वो समय निकाल कर आने की कोशिश करेंगे।

जगह होगी : सीएसडीएस-सराय, 29, राजपुर रोड (सिविल लाइंस मेट्रो से पांच मिनट की पैदल यात्रा), दिल्ली- 110054
वक्‍त होगा : दोपहर दो बजे

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए ravikant@sarai.net पर संपर्क करें।

नोट : सराय में भाषा, तकनीक और साहित्य के अंतर्संबंधों पर कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ही शुरू हो जाएगा। आपलोगों में जिन किसी को इन विषयों में दिलचस्पी और समय है, वो 11 बजे भी आ सकते हैं।
edit post
11 Response to 'आज है दिल्ली में है ब्लॉगर्स मीट'
  1. निर्मला कपिला
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263035733234#c1905542008737938445'> 9 January 2010 at 03:15

    बहुत बडिया धन्यवाद इस जानकारी के लिये

     

  2. महेन्द्र मिश्र
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263040829415#c6313484065202516137'> 9 January 2010 at 04:40

    ब्लागर मीट के लिए शुभकामना ... बढ़िया जानकारी

     

  3. वन्दना
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263042234625#c6825531394893180397'> 9 January 2010 at 05:03

    bahut badhiya ...........shukriya.

     

  4. डॉ महेश सिन्हा
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263048438854#c2545380630891452252'> 9 January 2010 at 06:47

    पाँचवा खम्बा में भी सूचना दे दी है .
    http://paanchwakhamba.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html

     

  5. संगीता पुरी
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263049245920#c8263505036343605025'> 9 January 2010 at 07:00

    ब्‍लॉगर मीट की सफलता के लिए सबों को शुभकामनाएं !!

     

  6. सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263050118842#c7026658197556622704'> 9 January 2010 at 07:15

    बहुत अच्छी खबर दी आपने। हार्दिक शुभकामनाएं।

     

  7. अनूप शुक्ल
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263060245900#c1113780373524366022'> 9 January 2010 at 10:04

    ब्लॉगर्स मीट के लिये शुभकामनायें!

     

  8. Udan Tashtari
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263061069897#c7184189761376741355'> 9 January 2010 at 10:17

    मेरी समस्त शुभकामनाएँ. इन्तजार रहेगा रिपोर्ट का.

     

  9. Smart Indian - स्मार्ट इंडियन
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263076908945#c6260056572469644476'> 9 January 2010 at 14:41

    हार्दिक शुभकामनाएं!

     

  10. Ratan Singh Shekhawat
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263093335770#c1459458763031784225'> 9 January 2010 at 19:15

    शुभकामनाएं।

     

  11. अविनाश वाचस्पति
    http://test749348.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html?showComment=1263096564784#c8760636640125984198'> 9 January 2010 at 20:09

    विनीत भाई आप कितने बजे पहुंच रहे हो ?

     

Post a Comment